यूपी के कानपुर में रहने वाले संदीप सोनी अपनी कला और राम भक्ति के लिए जाने जाते हैं। संदीप एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लकड़ी पर लिखी हुई हनुमान चालीसा भेंट की है। संदीप ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि इस हनुमान चालीसा को रामलला के दरबार में स्थान दिया जाए। संदीप सोनी इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लकड़ी की गीता भेंट कर चुके हैं।

0 Comments