ताजमहल घूमने आने वाले पर्यटकों के साथ ठगी के खेल थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। स्विटजरलैंड की पर्यटक के बाद अब बंगाल के पर्यटक को ठगा गया है। पर्यटक का आरोप है कि उसे 7 हजार की वस्तु 31 हजार में बेची गई। यही नहीं पेठा भी अधिक कीमत पर बेचा गया और 40 फोटो खींचने के 2800 रुपये वसूल लिए। पर्यटक की तहरीर पर थाना ताजगंज में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी गाइड की तलाश में जुटी है।

0 Comments