जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। मौलाना तौकीर रजा के एलान के बाद बरेली प्रशासन अलर्ट है। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। इसी तहत प्रशासन ने इस्लामिया मैदान के आसपास की सड़कों से ईंट-पत्थर के टुकड़े हटवाए हैं। नगर निगम का दस्ता शहर की सड़कों पर से ईंट और पत्थरों के टुकड़े उठता हुआ दिखाई दिया है।
आपको बता दें कि आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने आज अपनी गिरफ़्तारी देने का ऐलान किया हुआ है। पुलिस प्रशासन इसे देखते हुए पहले से ही अलर्ट मोड में है। इस्लामिया मैदान में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मौलाना के आवास के आसपास भी पुलिस का कड़ा पहरा है।

0 Comments