जागेश्वर न्यूज नेटवर्क

बदायूं। शनिवार सुबह सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला है। इसकी जानकारी होने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मौके पर डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। अभी सुसाइड नोट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। 

सुबह कर्मचारियों ने उनका शव फंदे से लटका देखा था। तब उन्होंने पुलिस और अन्य जजों को बताया, जिससे सभी लोग मौके पर पहुंच गए। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी भी आ गए। ज्योत्सना राय सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मजिस्ट्रेट थीं। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।