जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। शहर की सड़को पर सांड़ों का आतंक थम नहीं रहा है। सोमवार को ईसाइयों की पुलिया के पास बीच सड़क पर दो सांड़ आपस में भिड़ गए, जिससे राहगीरों में अफरातफरी मच गई। दोनों सांड़ लड़ते हुए एक कार से जा टकराए, जिससे कार की हेडलाइट टूट गई। आसपास खड़े लोगों ने भागकर खुद को बचाया।
हाल ही में सांड़ के हमले से इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की मौत हुई थी। जिसके बाद पशु चिकित्साधिकारी पर मुकदमा दर्ज होने के बाद नगर निगम ने शहर में सांड़ व अन्य छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया है। अधिकारियों का दावा है कि अब तक 41 सांड़ सहित 88 छुट्टा पशु पकड़े गए हैं। दूसरी ओर, शहर की गलियों में घूमते छुट्टा पशु इस अभियान की हकीकत बयां कर रहे हैं। सोमवार को ईसाइयों की पुलिया के पास सड़क पर दो सांड़ों भिड़ गए, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई।
सांड़ों की लड़ाई देख दोनों तरफ से रास्ता रुक गया। दोनों सांड़ लड़ते हुए एक कार से जा टकराए, जिससे कार की हेडलाइट टूट गई। आसपास खड़े लोगों ने भागकर खुद को बचाया। करीब पांच मिनट तक सांड़ लड़ते रहे। लोगों ने डंडे फटकार कर किसी तरह सांड़ों को भगाया। घटना पर मौजूद लोगों का कहना था कि सड़कों पर घूम रहे सांड़ खतरे का कारण बने हुए हैं।
शहर में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर आश्रय स्थल पहुंचाना नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग की जिम्मेदारी है। उच्चाधिकारियों के स्तर से बार-बार आदेश के बाद भी जिम्मेदार अफसर अपने काम के प्रति लापरवाह बने हुए थे। विभाग छुट्टा पशुओं को लेकर नगर निगम में आने वाली शिकायतों को भी गंभीरता से नहीं ले रहा था। 24 जनवरी को सांड़ के हमले में सेवानिवृत्त गन्ना प्रबंधक के मौत के बाद पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

0 Comments