जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने के आरोप से घिरे तीन ग्राम विकास अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। भदपुरा विकास खंड के सुशील कुमार, रामनगर विकासखंड के अंकित कुमार और दमखोदा विकासखंड के लिए ऋषभजित को निलंबित किया गया है। जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि अंकित कुमार मुरादाबाद जिले से संबद्ध चल रहे हैं। इसलिए वह निलंबन अवधि में भी मुरादाबाद से ही संबद्ध रहेंगे। सुशील कुमार को आलमपुर जाफराबाद और ऋषभजित को मझगवां विकासखंड से संबद्ध किया गया है। निलंबन के दौरान जांच होगी। चार्जशीट दी जाएगी। जवाब मिलने के बाद अगली कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद इन ग्राम विकास अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में अब आदेश जारी हुए हैं। इनके स्थान पर अभी किसी की नियुक्ति नहीं हुई है। एक दो दिन में नियुक्ति होगी