जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी और अर्द्धसरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। साथ ही स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
जिसके बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी समित कई अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बच्चे उपस्थित रहे।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आज पूरा देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हमारे देश के हजारों स्वतंत्रता सेनानी को विशेष तौर पर जनपद बरेली के 350 से अधिक स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान और त्याग को याद और नमन करते हुए यहां उपस्थित समक्ष लोगों से अपील की। उन्होंने कहा जितने भी स्वतंत्रता सेनानी के परिवार वाले हैं उनका कोई भी काम किसी भी सरकारी कार्यालय में फंसा हो तो ऐसे में उनका कार्य तत्काल किया जाए साथ ही यह भी अपील की भारत की सरहद पर जितने भी जवान हैं जिन्होंने बलिदान दिया है उनके परिवार वालों का काम भी तत्काल किया जाए। ताकि हम उनके बलिदान को याद कर सकें और उनके परिवार वाले भी अच्छा महसूस कर सकें।



0 Comments