जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। बिना अनुमति के अवैध रूप से खनन करने के मामले में खनन विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से चल रही जेसीबी मशीन को सीज कर दिया हैं।
आपको बता दें कि अंबर हाइट इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा अंबर सनसाइन के नाम से बिचपुरी और पहाड़गंज के बीच में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। वहां बिना अनुमति के अवैध रूप से खनन कर लाखों रुपए के राजस्व की क्षति पहुंचाई गई है। इस खबर को जागेश्वर न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद मंगलवार को खनन अधिकारी लालता प्रसाद अपनी टीम से साथ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने वहां पर अवैध रूप से चल रही जेसीबी मशीन को सीज कर थाना इज्जत नगर क्षेत्र की अहलादपुर चौकी के सुपुर्द कर दिया। वहीं उन्होंने बताया कि मौके पर जांच कर रिपोर्ट तैयार की गई है कि बिल्डर ने अवैध रूप से कितनी मिट्टी का खनन किया। जांच रिपोर्ट को अग्रिम कार्यवाही के लिया जिलाधिकारी को सौंप दिया है।


0 Comments