जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति 4.0 के शुभारंभ के मौके पर जागरूकता रैली निकाली गई।
मुख्य अतिथि सांसद संतोष गंगवार ने हरी झंडी देकर रैली को रवाना किया। रैली में विधायक, पुलिस-प्रशासनिक अफसर, छात्राएं और पुलिसकर्मी शामिल हुए। रैली रामपुर गार्डन से गांधी उद्यान होकर संजय कमेटी हॉल में समापन हुई।
इस दौरान सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि भारत सरकार जो निर्णय ले रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार महिला आरक्षण की बात की है। हर तरफ इसके प्रति प्रसन्नता है। आवश्यकता है कि बेटियों की चिंता की जाए और यह नारा अपने आप में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं महत्वपूर्ण है कैसे हम महिलाओं को आगे बढ़ाए। यह हमारी जिम्मेदारी का लक्ष्य है। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि महिला शक्ति अभियान में नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की बात कही गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के लिए आरक्षण लाए है। वह अपने आप में बड़ी बात है। 33 प्रतिशत महिलाएं पार्लियामेंट, असेंबली, राज्य सभा में होंगी। जिससे पूरा देश और ज्यादा तरक्की करेगा। यह महिलाओं के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। इस मौके पर वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी सुशील घुले चंद्रभान, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, नगर आयुक्त निधि वत्स गुप्ता आदि उपस्थित रहे।



0 Comments