जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। बरेली में विगत 36 वर्षों से रोटरी क्लब बरेली साउथ द्वारा दशहरे मेले का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में रोटरी क्लब बरेली साउथ के द्वारा प्रेसवार्ता कर बताया गया कि 37वां दशहरा मेला का आयोजन बरेली क्लब मेला ग्राउंड में 27, 28 व 29 अक्टूबर में आयोजित होगा। मेला डायरेक्टर रोहित जिंदल ने बताया कि 27 अक्टूबर को डांस और फैशन ड्रेस कंपटीशन का आयोजन किया जाएगा। 28 अक्टूबर को वॉइस ऑफ बरेली गायन प्रतियोगिता और ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 29 अक्टूबर को बेस्ट कपल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दिन शहर की एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता मेला क्वीन का भी आयोजन किया जाएगा। क्लब के चार्टर अध्यक्ष डॉक्टर आईएस तोमर ने बताया कि मेले के दौरान 28 अक्टूबर की शाम को विकलांग व्यक्तियों को ट्राई साइकिल का वितरण की जाएंगी। रोटरी समाज की एक अग्रणी संस्था है और विकलांगों के लिए विशेष रूप से समर्पित रहती है। उन्होंने बताया कि वह हर साल ट्राई साइकिल का वितरण करते हैं।

पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. रवि मेहरा ने बताया कि मेले से होने वाली आमदनी का सदुपयोग शहर की गरीब लड़कियों की शादी, गरीबों की बीमारी खर्च और स्कूल विद्यार्थियों की पढ़ाई के ऊपर खर्च किया जाता हैं। रोटरी क्लब बरेली साउथ के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया मेले को इस बार डिजिटल किया जा रहा है। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर मेले का टिकट क्यूआर कोड के जरिए घर पर ही खरीदा जा सकता है। सचिव हरीश मलिक ने बताया बच्चों के लिए एक आकर्षक किड्स जोन बनाया जा रहा है। डायरेक्टर राजीव बूबना ने बताया कि मेले में आने वाले सभी बरेली वासियों को मेले में फ्री फाइव जी की सुविधा मिल सकेगी। इस दौरान सह मेला निदेशक आशीष मेहरोत्रा, सह मेला डायरेक्टर उमेश तलवार, मेला कोषाध्यक्ष विशाल अरोड़ा, क्लब कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, दिनेश चंद्र खंडेलवाल, नीरज अग्रवाल, राजीव बूबना, प्रदीप मदवार, ध्रुव तिलक, चरण कमल सिंह, संजय अग्रवाल, अजय जसोरिया, अनूप अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मनोज सेठी, अमरजीत सिंह, मनोज खंडेलवाल, दिनेश प्रधान, रमेश वाष्णेय, शिव परवाल, पंकज अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अमरजीत सिंह, हिमांशु कौशिक आदि मौजूद रहे।