जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। मीरगंज तहसील के मंडनपुर गांव में श्मशान भूमि की पैमाइश कराने पहुंचे एक ग्रामीण ने एसडीएम मीरगंज उदित पवार पर गंभीर आरोप लगाया। आरोप है कि कब्जे की शिकायत से नाराज एसडीएम ने उसे अपने ही कार्यालय में मुर्गा बना दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो गया है।
ग्राम मंडनपुर के पप्पू, जुक्खी, रामवीर, महेश, राजकुमार, पूरन लाल, धर्मपाल, गेंदन लाल, बाबू राम, हरी कृष्ण, ओमकार, प्रेमपाल, छोटे लाल शुक्रवार को एसडीएम से मिलने पहुंचे। उन्होंने गांव के श्मशान भूमि की पैमाइश और धार्मिक स्थल की जगह की समस्याओं को लेकर शिकायत की। पप्पू ने बताया कि गांव में दूसरे समुदाय के लोग श्मशान भूमि की जमीन को अपने कब्रिस्तान में मिलाकर कब्जा कर रहे है। उन्होंने श्मशान भूमि और कब्रिस्तान की जगह की पैमाइश कराने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी तरह का कोई विवाद न हो सके।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने एसडीएम की लापरवाही पर कार्यवाही करते हुए तहसील मीरगंज से हटा दिया है। एसडीएम को प्रथम दृष्टि दोषी मानते हुए प्रतीक्षा सूची में डाल जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया है।
वहीं, देश दीपक सिंह को एसडीएम मीरगंज की जिम्मेदारी दी गई है।
एसडीएम बोले- युवक खुद बना मुर्गा
एसडीएम मीरगंज उदित पवार ने बताया कि वह फरियादियों को सुन रहे थे। इसी बीच एक फरियादी के साथ एक दर्जन लोग दफ्तर में आए। जिसमें से एक फरियादी आते ही मुर्गा बन गया।

0 Comments