जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्ववान पर सपाइयों ने शनिवार को जनपद की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुँच कर एसीएम को सौंपा।

इस संबंध में पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भारी बारिश के बावजूद पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुआ। ज्ञापन से पूर्व पार्टी कार्यालय पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव अताउर रहमान ने कहा बदलाव की हवा चल चुकी है जनता महंगाई, अपराध और भ्रष्टाचार से परेशान हो गयी है और इस सबसे छुटकारा चाहती है। इसलिए अब जनता के लिए आशा की किरण अखिलेश यादव बनकर उभर रहें हैं। घोसी विधानसभा सभा उप चुनाव, बहेड़ी की ज़िला पंचायत सदस्य वार्ड 16 के उप चुनाव में मिली जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश है। इस जोश और जज़्बे के साथ हम लोकसभा चुनाव में निश्चित जीत हासिल करेंगे।

इसी क्रम में जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि "इंडिया गठबंधन" ने उप चुनावों में अच्छी ओपनिंग से आगाज़ किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की पीडीए की क़ामयाब रणनीति इस बार लोकसभा चुनाव में हमें क़ामयाबी प्रदान करेगी। बस हम सभी लोग पार्टी को मज़बूत बनाने लिए सयुंक्त प्रयास करें तभी नतीजे हमारे पक्ष में होंगे।

इसी कड़ी में महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि उप चुनावों में आये नतीजों ने हम सभी को जोश और उत्साह से भर दिया है इसी जोश को हमें बूथ स्तर तक ले जानें की जरूरत है। आज उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण जन समस्याओं का पहाड़ खड़ा हो चुका है। सरकार का ध्यान केवल धार्मिक मुद्दे उखाड़ कर जनता को गुमराह करना है। लेकिन जनता बहुत समझदार हो चुकी है। अब इनके झूठे वायदों में नहीं आने वाली।

महानगर अध्यक्ष ने आगे कहा कि जन समस्याओं की अनदेखी अब नहीं चलेगी समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों पर न पहले खामोश रहती थी और अब अगर जनता की समस्याएं नहीं दूर कीं गईं तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन से पीछे भी नहीं हटेगी। इस दौरान प्रदेश महासचिव अताउर रहमान, जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, अगम मौर्या, कदीर अहमद, राजेश अग्रवाल, इं अनीस अहमद खान, रविन्द्र यादव, संजीव यादव, पंडित दीपक शर्मा, राम प्रकाश यादव, गोविंद सैनी, शेर सिंह गंगवार, अशफ़ाक़ गाजी, डा. शफीक उद्दीन, महानगर कोषाध्यक्ष अनिल जौहरी, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, मयंक शुक्ला मोंटी, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, कैंट विधानसभा अध्यक्ष सोनू कश्यप, महानगर सचिव राजेश मौर्या, महानगर सचिव धीरज यादव हैप्पी, महानगर सचिव हरिओम प्रजापति, सुजीत भारती, ज़िला सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव, महानगर सचिव युधिष्ठिर पाल सिंह, नरेश विश्वकर्मा, ऋषि यादव, बाबा मियाँ, आशीष शर्मा, शुजा खान, खालिद खाँ, सैय्यद फरहान, अवनीश मिश्रा, संजीव कश्यप, महिला सभा की महानगर अध्यक्षा रेहाना बी, जिलाध्यक्ष शान्ति सिंह, ब्लॉक प्रमुख जगदीश यादव, ब्लाॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, पार्षद अब्दुल कयूम खाँ मुन्ना, पार्षद आरिफ़ कुरैशी, सुरेन्द्र सोनकर, नरेश सोलंकी, केपी राठौर, तनवीर उल इस्लाम, दिनेश यादव, नाजिम कुरैशी, बाबर अली, रेहान अंसारी, अनुज आनंद, सैय्यद नाज़िम अली, नव निर्वाचित ज़िला पंचायत सदस्य पति इक़बाल सिंह चीमा, नासिर रज़ा, विजेंद्र सिंह यादव, रमेश यादव, इंद्र पाल यादव, सुरेश गंगवार, मोहर सिंह लोधी, शरद वीर यादव, मो. शाकिर अंसारी, संजीव कश्यप, मोहसिन खाँ, चौधरी विजेंद्र सिंह, हार्दिक स्वरुप मौर्या, डा. अनिल यादव, सरदार सुरेन्द्र भाटिया आदि प्रमुख नेता मौजूद रहें।

नवनिर्वाचित ज़िला पंचायत सदस्य के पति का पार्टी कार्यालय पर हुआ स्वागत

शनिवार को सुबह समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नवनियुक्त ज़िला पंचायत सदस्य के पति इक़बाल सिंह चीमा का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। जिला पंचायत के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी जसविंदर कौर ने बड़ी जीत दर्ज कराई थी। स्वागत में मुख्य रूप से जगमोहन सिंह यादव, भूपेंद्र कुर्मी, ई अनीस अहमद, सुरेंद्र सोनकर, ब्रजेश श्रीवास्तव , शांति सिंह, गजेंद्र कुर्मी, मुकेश यादव, असलम खान आदि लोग उपस्थित रहे।