जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। थाना बिथरी चैनपुर के बड़ा बाईपास के नवदिया झादा चौराहे पर हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन यहां एक्सीडेंट होने के करना यह क्षेत्र एक्सीडेंट जोन बन चुका है। कुछ दिन पहले भी यहां एक ट्रक ने कार और एक बाइक को रौंद दिया था।


जिसमें बाइक सवार की मौत और कार सवार सभी लोग घायल हो गए थे। शुक्रवार को फिर इसी स्थान पर एक अनियंत्रित ट्रक ने कार और बाइक को रौंद दिया। गनीमत रही कि वह लोग बाल-बाल बच गए। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना में कार सवार विद्युत निगम के जेई और दो बाइक सवार घायल हो गए हैं।