जागेश्वर न्यूज नेटवर्क

बरेली। कलक्ट्रेट के पास स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के एसी व सर्वर रूम में शर्ट सर्किट से आग लग गई। तभी फॉल सीलिंग ने आग पकड़ ली। घटना के समय ग्राहकों की उपस्थिति में स्टाफ बैंक के अंदर काम कर रहा था। तभी अचानक आग लगने और धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग परिसर में फैलने लगी और धुआं उठने लगा। दूर दूर तक धुआं बैंक के बाहर देखा जाने लगा। कुछ ही देर में सूचना पर बैंक के तमाम अधिकारी, चौकी पुलिस व दमकल गाड़ियाँ पहुंच गईं।

सिविल लाइंस स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा परिसर में गुरुवार को दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग से पूरा परिसर घिर गया।आग लगने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि दमकलों की कई गाड़ियों ने काफ़ी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने से बैक परिसर में धुएँ का गुब्बार अंदर भर गया। जिस कारण लोगों का दम घुटने लगा बमुश्किल ग्राहकों व कर्मियों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। सीएफओ सीएम शर्मा ने बताया कि आग की सूचना पर दमकल की टीम मौक़े पर पहुँची और प्रथम तल में लगे शीशों को तोड़ आग पर क़ाबू पाया। घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दमकल कर्मियों ने बताया कि बैंक में लगे फ़ायर एस्टिंगुशर के प्रयोग से आग की लपटो पर क़ाबू पाया गया और बड़ा हादसा टल गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा के अनुसार आग प्रथम तल के रूम में शार्ट सर्किट से लगना शुरू हुई और परिसर में धुँध छा गई। कई घंटे के प्रयास में बुझा ली गई। वहीं बैंक प्रबंधन का कहना है कि आग में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।