जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। सड़क हादसे में घायल दोनो पक्ष भमोरा सीएचसी में ही आपस मे मारपीट करने लगे। वहा मौजूद किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

बताया जाता है कि हर्रामपुर का गोविंद और मजनूरपुर निवासी वकार दोनों अपनी-अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी ब्रह्मपुरा मोड़ पर दोनों की बाइकें आपस में टकराकर गिर गई। वकार के पैर में चोट लग गई और गोविंद के हाथ में चोट आई है। दोनों पक्षों को थाने से मेडिकल के लिए भमोरा सीएचसी भेजा गया था। यहां उनकी आपस में कहासुनी हो गई। वकार की तरफ से इकबाल, दानिश समेत कई लोग आए गए। वहीं गोविंद पक्ष की तरफ से मुन्ना लाल समेत कुछ लोग पहुंचे। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। डॉक्टर, होमगार्ड और सिपाही ऑफिस में चले गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। यहां उनका मुचलका पाबंद कर दिया गया। अब वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।