जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

मीरगंज। शुक्रवार को कोयले से लदी मालगाड़ी की तीन बोगियों में अचानक धुआं उठने से हडकंप मच गया। घटना की सूचना नगरिया सादात रेलवे स्टेशन के मास्टर ने फायर ब्रिगेड को देकर बुला लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाडियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया। 

शुक्रवार सुबह नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की तीन बोगियों में अचानक धुआं उठने लगा। सूचना पर स्टेशन मास्टर ने फौरन फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। आनन-फानन में पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थिती पर काबू पाया। नगरिया सादात स्टेशन मास्टर रफीक अहमद ने बताया कि तीन बोगियों से धुआं निकल रहा था। करीब आठ बजे उनके पास सूचना आई थी। उन्होंने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मालगाड़ी बरेली से मुरादाबाद जा रही थी।