जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। जोगी नवादा में रविवार को कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर कुछ खुराफातियों ने बवाल करा दिया। जिसके बाद पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। तब कहीं स्थिति को नियंत्रण में किया गया है। इस दौरान फायरिंग करने वाले दो युवक सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
सीसीटीवी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि माहौल बिगाड़ने के लिए दो खुराफाती तमंचे से फायरिंग कर रहे हैं। फिर यहीं से स्थिति बिगड़नी शुरू हो गई और पुलिस को भीड़ खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया।
पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों युवकों को चिन्हित कर लिया है। जिनमें से एक आरोपी बारादरी थाने से गंभीर मामले में वांछित है, जिसकी पुलिस को पहले से ही तलाश है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से दोनों आरोपी तमंचे से फायरिंग कर रहे हैं। जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल अब पुलिस की टीमें दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

0 Comments