जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। जनपद में हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शाही थाना क्षेत्र के बाद रविवार सुबह भोजीपुरा क्षेत्र में युवक की सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी निर्ममता से हत्या की गई है। शव का हाल देख लोगों का कलेजा कांप गया। पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में मझौआ रोड पर रविवार सुबह लोग टहलने निकले थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे झाड़ियों में शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को मिली। शव की गर्दन कटी हुई थी। शरीर के अन्य हिस्सों को भी बेरहमी से काटा गया था। गर्दन काटकर दूर फेंक दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। शव से कुछ दूरी पर उसका सिर पड़ा मिला। काफी देर के बाद में मृतक की पहचान गिहार बस्ती के जोगेंद्र के रूप में हुई। जहां शव मिला, उसके पास के खेत में पेड़ कटे पड़े थे। खेत के बटाईदार दिनेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई रही है कि जोगेंद्र ने चोरी से पेड़ काटा हो और इसी के चलते उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई होगी।