जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। ईद-उल-अजहा के मौके पर खानकाहे नियाजिया में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। इस मौके पर खानकाहे नियाजिया के सज्जादा नशीन शब्बू मिया नियाजी ने सभी मुल्कवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह कुर्बानी का त्यौहार है। इसमें सबसे अजीज चीज जो हो, उसकी कुर्बानी देना चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि खानकाहे नियाजिया से गंगा जमुना तहजीब का पैगाम जाता है। हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है खानकाहे नियाजिया का केंद्र। इस मौके पर मैं यह कहना चाहूंगा कि हजरत इस्माइल अलेह सलाम ने कुर्बानी दी और कुर्बानी की मिसाल कयामत तक कायम रहेगी। ईद-उल-अजहा का त्यौहार भाईचारा, अमन कायम करने का पैगाम देता है। नमाज के बाद लोग कुर्बानी दे रहे हैं। मेरी अल्लाह से दुआ है कि उनकी कुर्बानी कुबूल करें और हमारे मुल्क के सभी लोग एक-दूसरे के साथ मोहब्बत और अमन के साथ रहें।