जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। इनरव्हील क्लब दीक्षिता की अध्यक्ष डॉ. दीक्षा सक्सेना को डायमंड क्लब अवार्ड से रोटरी भवन में नवाजा गया। अध्यक्ष डॉ. दीक्षा सक्सेना ने बताया कि क्लब समाजसेवा के कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है।क्लब ने एक अति निर्धन बच्चों का स्कूल गोद ले रखा है। वहां के बच्चों की शिक्षा दीक्षा का सारा खर्च क्लब वहन करता है। क्लब पालीथीन बैन पर लगातार काम कर रहा है। सामाज सेवा के साथ साथ क्लब सभी पर्वों को भी समान रूप से पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाता है। दीक्षा सक्सेना ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रेनू अग्रवाल को पुरस्कृत करने के लिए सभी क्लब सदस्यों की ओर से धन्यवाद दिया।