जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र का मेढ़ के विवाद में छत से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति से छात से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है फायरिंग में दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र समेत छर्रे लगने से तीन लोग घायल हो गए है। वीडियो वायरल होने के बाद बहेड़ी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बहेड़ी के ग्राम बांसबोझ निवासी कुंवर सेन ने बताया कि उनका पड़ोसी ओम प्रकाश, डिल्लीधर और अरविंद से जमीन की मेढ़ का विवाद चल रहा था। पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। बुधवार शाम छह बजे दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। ओम प्रकाश अपने साथियों के साथ आया था। वह जान से मारने की धमकी देकर अपने घर चला गया। मकान की छत पर चढ़कर उसने फायरिंग कर दी। इस दौरान अफरा तफरी मच गई। कुंवर सेन के पैर और उनके बेटे कांता प्रसाद के बाये कनपटी पर छर्रे लगे। पास में खड़े देवरनिया के ग्राम हिसमा निवासी भूप सिंह के पैर में छर्रे लगे है। तीनों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। फायरिंग करने के दौरान का वीडियो गांव के किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने कुंवर सेन की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

0 Comments