जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। व्यापारी की बेटी की गोद भराई के कार्यक्रम में समधिन का लाखों की नकदी और सोने के जेवरात से भरा पर्स चोरी हो गया। पर्स में आईफोन समेत दो मोबाइल फोन भी थे। व्यापारी मोबाइल फोन की लोकेशन चलाते हुए नकटिया पहुंचा। जहां उसे सिर्फ एक मोबाइल मिला। जबकि अन्य सामान गायब था। व्यापारी ने शादी हॉल संचालक पर शक जताते हुए बारादरी थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बता दें, कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया में आदर्श कॉलोनी के रहने वाले मनीष गुप्ता पुत्र महेश चंद गुप्ता की मिठाई की दुकान है। बुधवार की रात व्यापारी की बेटी की पीलीभीत बाईपास रोड स्थित स्वर्ण फार्म में गोद भराई थी। इसी बीच देर रात व्यापारी की समधिन दीपा गुप्ता पत्नी भारत भूषण गुप्ता का पर्स चोरी हो गया। उनके पर्स में एक आईफोन, वनप्लस मोबाइल, सोने का कड़ा, चैन और दो अंगूठी समेत डेढ़ लाख रुपए की नगदी थी। चोरी होने के बाद पर्स में रखे मोबाइल फोन वनप्लस की लोकेशन के जरिए व्यापारी नरियावल स्थित खान धर्म कांटे के पास एक लकड़ी की टाल तक पहुंचे। जहां उन्हें सिर्फ मोबाइल फोन मिला। काफी तलाशने के बाद भी चोरी हुआ पर्स नहीं मिल पाया। जिसके बाद व्यापारी और अन्य लोगों ने स्वर्ण फार्म के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। तो पता चला कि स्टेज और मेन गेट का सीसीटीवी कैमरा शाम छह बजे से बंद है। इसी बात को लेकर व्यापारी ने स्वर्ण फार्म के संचालक पर शक जताते हुए बारादरी थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करई है।

0 Comments