जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली (रोहिताश कुमार)। बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में बाबा बनखंडी नाथ मंदिर को जाने वाले रोड पर गड्ढों में जलभराव के चलते राहगीरों को अपनी जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। गुरुवार को यहां से सवारी लेकर गुजर रहा एक ई रिक्शा पलट गया। गनीमत यह रही कि ई रिक्शा में सवार सवारियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले नाला सफाई के दौरान नगर निगम की टीम ने यहां पर तोड़फोड़ की थी। हालांकि लोगों ने उसका विरोध किया था। रोड पर पहले से ही काफी गड्ढे हैं। जलभराव हो जाने के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में आए दिन वाहन उन गड्ढों में गिर रहे हैं। जिनमें सवार राहगीर चोटिल हो रहे हैं।

0 Comments