जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। शुक्रवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजकिशोर कश्यप के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आईजी से मुलाकात की, इस दौरान मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि शहर में टू व्हीलर और फोर व्हीलर की चेकिंग के नाम पर शहर की जनता के साथ कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। जिसके चलते सरकार की छवि धूमिल हो रही है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल नियमानुसार ना चलने वाले व्यक्तियों की चेकिंग कर कार्यवाही की निर्देश जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा किसी भी राहगीर को चेकिंग के नाम पर अकारण परेशान ना किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पदाधिकारियों के साथ भी गाड़ी चेकिंग के नाम पर पुलिस दुर्व्यवहार कर रही है और वरिष्ठ पदाधिकारियों से बात कराने पर अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। इन्हीं शिकायतों को लेकर आईजी को लिखित शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने कहा आईजी ने शीघ्र ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष दया शंकर साहू, मनोज यादव, जितेंद्र शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी अमन पटेल, हिंदू युवा वाहिनी के कमल राणा, सचिन कश्यप, मोहित कश्यप, बलराम कश्यप आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।