बरेली। उत्तर प्रदेश में अपना अस्तित्व खो चुकी कांग्रेस के पास आप प्रचार प्रसार करने के लिए कार्यकर्ता भी नहीं है। प्रदेश में जहां एक ओर नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है और प्रथम चरण का मतदान हो चुका है। जिले में द्वितीय चरण में 11 मई को मतदान होना है। ऐसे में सभी उम्मीदवार अपना जनसंपर्क कर रहे हैं और जीत के दावे कर रहे हैं। तो वही कुछ उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिनके पास जनसंपर्क करने के लिए कार्यकर्ता तक नहीं है। कुछ क्षेत्रों में उनका जनसंपर्क दिहाड़ी मजदूरों के द्वारा कराया जा रहा है। बरेली से कांग्रेस पार्टी के मेयर उम्मीदवार डॉक्टर कुलभूषण त्रिपाठी का प्रचार प्रसार करने के लिए लगभग दर्जनभर दिहाड़ी मजदूरों को लगाया गया है। शहर के विभिन्न इलाकों में यह दिहाड़ी मजदूर डॉक्टर कुलभूषण त्रिपाठी के लिए वोट मांग रहे हैं। ऐसे में एक ओर आचार संहिता का तो खुलेआम उल्लंघन किया ही जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर अपना अस्तित्व बचाने के लिए कांग्रेस दिहाड़ी मजदूरों की सहायता ले रही है।