दो व्यक्तियों की राजनीतिक लड़ाई में झुलस रही जनता को दिलाया छुटकारा

तीन माह से रुके नाला निर्माण का जल्द शुरू होगा कार्य

पूरनपुर। पुलिस ने गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। गांव में बीते तीन माह से रुके हुए नाले के निर्माण कार्य का विवाद निस्तारण कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। ग्रामीणों से भाईचारे के साथ रहने की अपील की। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में नाला ना होने के कारण बीते लंबे समय से सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी हुई थी। ग्राम प्रधान के प्रयासों से कुछ माह पूर्व जिला पंचायत की ओर से नाला निर्माण स्वीकृत किया गया। स्वीकृति के बाद जिला पंचायत की ओर से 39 लाख रुपए की लागत से 720 मीटर लंबे नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।नाला निर्माण के दौरान पक्षपात का आरोप लगाकर दो पक्षों में कई बार मारपीट हो चुकी है। दोनों पक्षों से आरोप-प्रत्यारोप के कारण बीते तीन माह पूर्व नाले का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। ग्राम प्रधान की शिकायत पर 25 फरवरी को उप जिलाधिकारी ने भी मौके का मुआयना किया था। राजस्व विभाग की टीम को पैमाइश कर विवाद निस्तारण का निर्देश दिया गया था।राजस्व विभाग की पैमाइश के बाद भी नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। शुक्रवार थाना प्रभारी ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में स्थानीय ग्रामीणों के अलावा क्षेत्र के तमाम संभ्रांत व्यक्ति पंहुचें। चौपाल में दोनों पक्षों को बुलाकर ग्राम प्रधान पुत्र की मौजूदगी में वार्ता की गई। थाना प्रभारी ने गांव के संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर नाले के विवाद का निस्तारण किया। नाला निर्माण के दौरान आडे आ रहे एक शौचालय को तोड़ने का विरोध किया गया। ग्रामीण का कहना था कि उसके पास इतना धन नहीं है कि वह दोबारा शौचालय का निर्माण कार्य करा सके।थाना प्रभारी ने शौचालय निर्माण में खर्च आने वाली बारह हजार रुपए की धनराशि देने की बात कही। दोनों पक्षों की सहमति से विवाद का निस्तारण किया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही नाले का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। थाना प्रभारी ने रात्रि प्रवास कर जन शिकायतों को सुना। आधा दर्जन से अधिक छुटपुट विवादों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। थाना प्रभारी ने चौपाल में मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उन्हें अपनी समस्याएं निसंकोच होकर बताने की अपील की। थाना प्रभारी ने रात्रि चौपाल मैं ही भोजन ग्रहण किया। ग्रामीणों सहित क्षेत्र की जनता ने थाना प्रभारी के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की। चौपाल में प्रधान पुत्र रामनिवास शर्मा, पूर्व प्रधान राजेंद्र वर्मा,रवि शुक्ला, जमुना प्रसाद,महेन्द्र, पंकज बाजपेई, सत्यपाल वर्मा, कपिल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

राजनीतिक आग में झुलस रही जनता

जबकि गांव दिलावरपुर में 624 परिवार रहते हैं। 2599 मतदाता आता है। और गांव की कुल जनसंख्या 4086 है। लेकिन गांव के दो व्यक्तियों की आपसी राजनैतिक लड़ाई को लेकर गांव दो भागों में बटा हुआ है। गांव दो भागों में बट जाने को लेकर गांव में विकास कार्यों पर बाधा उत्पन्न हो रही है जिसको लेकर गांव विकास कार्यों में काफी पिछड़ा हुआ है। जबकि शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की लाभदायक योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन गांव में विवादों को लेकर यहां के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से बंकित हैं।

पुलिस रिकॉर्ड में अतिसंवेदनशील प्लस है दिलावरपुर

गांव दिलावरपुर में छह वर्ष तीन महीने आठ दिन में 51 मुकदमे 150 लोगों पर पंजीकृत हुए हैं। थाना पुलिस के रिकॉर्ड में विवादों में यह गांव पहले नंबर पर है। पोलिंग बूथ भी अतिसवेदनशील प्लस है। गांव में लगातार बढ़ रहे विवादों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने रात्रि चौपाल लगाकर लोगों को समझाने का प्रयास किया है।

गांव दिलावरपुर में सात वर्षों में दर्ज मुकदमे

वर्ष 2017 में 4 अभियोग 15 लोगों पर दर्ज

र्ष 2018 में 6 अभियोग 16 लोगों पर दर्ज

2019 में 8 अभियोग 20 लोगों का दर्ज

2020 में 6 अभियोग 12 लोगों पर दर्ज

2021 में 8 अभियोग 23 लोगों पर दर्ज

2022 में 20 अभियोग 55 लोगों पर दर्ज

2023 के मार्च महीने तक 2 अभियोग 11 लोगों पर दर्ज।

गांव के विकास कार्य पर एक नजर

सरकारी नल -38

10 खराब 28 चालू

प्रधानमंत्री आवास- 120 

सीसी मार्ग 5

इंटरलॉकिंग मार्ग- 5

स्वास्थ्य उप केंद्र -1

प्राथमिक विद्यालय- 1

पूर्व माध्यमिक विद्यालय-1

शौचालय -460

महिला काम्पलेक्स- 1

आंगनवाड़ी केंद्र -2

विधवा पेंशन- 35

वृद्धा पेंशन -150

पंचायत भवन -1