बरेली। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को बरेली समेत 6 सीटों पर महापौर के प्रत्याशी घोषित किए हैं। इनमें बरेली महापौर सीट पर संजीव सक्सेना को प्रत्याशी बनाया है। बरेली के अलावा मथुरा, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़ ओर गाजियाबाद में भी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। वहीं भाजपा भी जल्द ही प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है। संजीव सक्सेना समाजवादी पार्टी में जिला उपाध्यक्ष बरेली रहे हैं। विशेष आमंत्रित सदस्य रहे हैं। संजीव सक्सेना खाद्य भंडारण निगम में रीजनल मैनेजर रहे हैं।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत बरेली में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की लंबी लाइन लगी हैं। ऐसे में नगर निगम की राजनीति के लिए यह शहर और और भी महत्पूर्ण माना जा रहा है। 2017 में यहां भाजपा के टिकट पर डॉ उमेश गौतम ने जीत दर्ज की। और इस बार भी सीट अनारक्षित है, यानी भाजपा से निवर्तमान मेयर ही प्रत्याशियों की दौड़ में सबसे आगे हैं। बरेली नगर निगम की राजनीति को 34 साल पूरे हो गए। सपा ने आज संजीव सक्सेना को उतारा है।
सपा से संजीव सक्सेना का के नाम के घोषणा होते ही भाजपा खेमे में खलबली मच गई हैं। आपको बता दे की संजीव सक्सेना को हर वर्ग का समर्थ मिलेगा। संजीव सक्सेना लंबे समय से पार्टी में सक्रिय रूप से सहयोग करते आए है।

0 Comments