बरेली। बरेली में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां गांव का युवक बच्ची को बहला फुसलाकर टॉफी देने के बहाने ले गया, और कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची की मां ने हाफिजगंज थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना हाफिजगंज के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस क बताया कि घर मैं शनिवार शाम कपडे धो रही। 4 साल की बेटी घर के बाहर दरवाजे पर खेल रही थी कि तभी पडोस का एक व्यक्ति उसे वहां से चीज दिलवाने के बहाने पास के कमरे में ले गया जहां पर उतारकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने चिल्लाने पर मां पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गया। पीडिता की मां बच्ची को साथ लेकर थाने पर पहुंची तथा बच्ची के कपडे सने दिखाए। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक भी पड़ोस का रहने वाला है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराते हुए गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
.jpeg)
0 Comments