आरटीओ ने डग्गामार बसों के संचालन बंद कराने का दावा जरूर किया है, लेकिन शाम होते-होते इसकी असलियत भी सामने आ जाती है। शहर के पुराने अड्डों से जयपुर और दिल्ली मार्ग पर ये बसें रोज रवाना होती है। बारादरी क्षेत्र में सड़क पर काउंटर लगाकर डग्गामार बसों की टिकट बेची जाती हैं। आरटीओ विभाग इस पर आंखे बंद करे बैठा हैं। बरेली से होते हुए दिल्ली जाने वाली बस के एक ड्राइवर कंडक्टर ने एक वीडियो में बताया कि इस रूट पर उनकी सैकड़ों बसें संचालित होती हैं। जिसके बदले वह लाखों रुपए खर्च कर रोड पर बसे चलाते हैं। जिससे साफ होता है कि डग्गामार बसों का संचालन कराने वाले विभागों को मोटा सुविधा शुल्क मिल रहा है।
टैक्स चोरी में भी अहम भूमिका निभा रही डग्गामार बसें
दिल्ली से बरेली और बरेली से जयपुर किसी भी सामान को अगर आप को पहुंचाना है और आपके पास उसका पक्का बिल नहीं है तब भी आपका सामान सुरक्षित तरीके से आपके बताए स्थान पर पहुंच जाएगा। ऐसा दावा बरेली से संचालित होने वाले डग्गामार बसों के संचालकों का है। डग्गामार बसों के संचालकों का कहना है कि उनकी बस रास्ते में कहीं भी चेक नहीं होती है। आप किसी भी तरह के सामान को हमारी बस से भेज सकते हैं और सुरक्षित तरीके से आपके बताए हुए स्थान पर पहुंच जाएगा यदि आप के सम्मान के साथ पक्का बिल नहीं भी है तब भी आपका सामान कहीं रास्ते में नहीं पकड़ा जाएगा। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह उठता है कि टैक्स चोरी के साथ इन डग्गामार बसों से संभवत तस्करी भी की जा रही होगी।
"हमारी एक बस चलती है जो बरेली होती हुई दिल्ली आती है। ड्राइवर कंडक्टर ने ऐसा कुछ बोला है तो गलत बोला है वह बेवकूफ है। हमारे पास ऑल इंडिया परमिट है।"
- नाजिम चौधरी, संचालक, चौधरी ट्रेवल्स
डग्गामार बसों के खिलाफ विभाग समय समय पर कार्यवाही करता रहता हैं। यदि डग्गामार बसों का संचालन हो रहा है तब उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उनके चालान किए जायेंगे और बंद करवाया जायेगा।
- दिनेश सिंह, आरटीओ, बरेली


0 Comments