बरेली। नवागत एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कार्यभार संभालने के बाद गुरुवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बरेली मेरा 19 वां जिला है, जिसमें तैनात हुई है। 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रभाकर चौधरी मूलरुप से अंबेडगर नगर के रहने वाले हैं। बरेली जोन में इससे पहले वह बिजनौर और मुरादाबाद के एसएसपी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि बरेली में साइबर क्राइम, थानों और सभी पुलिस अधिकारियों के ऑफिस में जनसुनवाई को पहली प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि हर थानेदार का सीयूजी कॉल समय पर उठेगी, किसी भी दिन इसकी जांच कराई जा सकती है। इसमें किसी भी थाना प्रभारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए काम किया जाएगा। थानों में जनसुनवाई प्राथमिकता पर होगी। उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यालय में हर हाल में सुबह 9 बजे बैठ जाता हूं, जनसुनवाई में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं जाएगी। साथ ही पीले रंग की रिसीव पर्ची भी दी जाएगी।
जिससे वह व्यक्ति दोबारा आए तो पता चल कि पहले प्रार्थना पत्र पर क्या कार्रवाई हुई, संबंधित दरोगा, थाना प्रभारी, सीओ या बीट सिपाही ने उस पर क्या काम किया। भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को लेकर एक वॉट्सऐप नंबर जल्द ही जारी किया जाएगा। यातायात व्यवस्था के लिए जाम वाले स्थानों की लिस्ट तैयार कराई जा रही है। बरेली स्मार्ट सिटी योजना में कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है। यहां भी यातायात व्यवस्था सुचारु कराई जाएगी। थानों में जनसुनवाई के लिए अलग से हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति हर थानों में महिला पुलिस को अलग से जिम्मेदारी दी जाएगी। एसएसपी ने गौतकशी की घटनाओं को लेकर सभी थाना प्रभारी, सीओ को सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। पिछले पांच साल में गौकशी की जो घटनाएं हुईं हैं उन सभी की रिपोर्ट मांगी है।
प्रभाकर चौधरी योगी सरकार में ऐसे पहले कप्तान हैं, जिन्होंने पुलिस पर करप्शन के सबसे अधिक मुकदमे दर्ज किए। यहां तक कि पुलिसवालों को सीधे अरेस्ट कराकर जेल भी भेजा। मेरठ का सोतीगंज गाड़ी कमेला यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब का सबसे बड़ा गाड़ी कमेला था। जहां 650 दुकान ओर गोदामों पर विभिन्न राज्यों से चोरी और डकैती की गाड़ियां 10 मिनट में ही खपा दी जाती थीं। कोई भी अधिकारी इस गाड़ी कमेले को बंद नहीं करा पाए। सोतीगंज को पूरी तरह से बंद कराने पर पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभाकर चौधरी को मंच से सराहा था। वह योगी सरकार में ईमानदारी और निष्पक्षता में सबसे भरोसेमंद अफसर माने जाते हैं।

0 Comments