.jpeg)
बरेली। बिथरी चैनपुर के बिचपुरी में बीडीए के द्वारा अधिग्रहण की गई जमीन को बेचने के मामले में एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी का मुकदमा थाना बिथरी चैनपुर में दर्ज किया गया है। आरोप है कि वर्ष 2005 में बरेली विकास प्राधिकरण के द्वारा अधिग्रहण की गई भूमि को वर्ष 2012 में धोखाधड़ी कर बेच दिया गया। चंदपुर बिचपुरी के रहने वाले सुनील कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार का आरोप है वर्ष 2012 में उन्होंने चक महमूद के रहने वाले छेदालाल मौर्या पुत्र चुन्नीलाल से 50 वर्ग गज का एक आवासीय प्लाट खरीदा था। जिसकी रजिस्ट्री 5 जुलाई 2012 को बरेली रजिस्ट्रार ऑफिस में कराई गई थी। सुनील ने बताया कि आरोपी छेदा लाल ने जमीन भेजते वक्त कहा था कि यह जमीन पाक व साफ है लेकिन कुछ समय पहले बरेली विकास प्राधिकरण ने उस जमीन पर बने मकान का ध्वस्तिकरण कर दिया। जिसके पीड़ित सुनील और उसका परिवार बेघर हो गया। सुनील ने बताया कि उसने छेदा लाल से कहा कि तुम्हारे द्वारा बेचा हुआ प्लांट बरेली विकास प्राधिकरण ने अधिग्रहण कर रखा था। तुमने हमें सरकारी जमीन बेच दी हमारा पैसा वापस कर दो। इस पर छेदा लाल ने पीड़ित को डरा धमका कर गाली गलौज देकर भगा दिया। सुनील का आरोप है कि इस दौरान छेदालाल मौर्या ने उनसे जाति सूचक शब्द भी कहे। सुनील ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी बरेली से की, जिलाधिकारी ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी को उच्चस्तरीय कार्रवाई के लिए आदेशित किया। जिसके बाद थाना बिथरी चैनपुर में छेदा लाल के विरोध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना सीओ तृतीय द्वारा की जा रही है।
0 Comments