यूपी बजट सत्र 2023 के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार योगी सरकार पर हमला कर रहे हैं। सदन के बाहर सदन के बाहर अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में जब से भाजपा सरकार है, प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने समय समय पर सरकार को लताड़ लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने यहां तक कहा कि क्या यूपी में जंगल राज चल रहा है। अखिलेश ने सदन में सीएम योगी के भाषण और अपराधियों को मिट्टी में मिलाने के बयान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से फिल्मों में डॉयलाग मारे जाते हैं, ऐसे ही सरकार डॉयलाग पर चल रही है। साथ ही कहा कि जिस सरकार का परमानेंट डीजीपी न हो, एक ही अधिकारी के पास इंटेलिजेंस हो, वही डीजीपी हो। सब कुछ एक अधिकारी के के पास हो तो सही सूचना सरकार के पास नहीं पहुंचेगी। उन्होंने अपराधियों की सूची पर भी जवाब मांगा।